सांकेतिक फोटो  
टॉप न्यूज़

बैरकपुर में तालाब से बुजुर्ग का शव बरामद

2 दिनों से था रहस्यमय परि​स्थितियों में लापता

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बैरकपुर : बैरकपुर के वर्धमानतल्ला इलाके में स्थित एक तालाब से लापता बुजुर्ग कमलेश दास का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वह गत 5 तारीख से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब थे। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने बैरकपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

स्थानीय लोगों ने जब तालाब में शव को तैरते देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच में मौत के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि यह कोई हादसा था या इसके पीछे कोई साजिश है। बैरकपुर थाने की पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करने के साथ ही मामले की हर पहलू से गहन जांच में जुटी है।

SCROLL FOR NEXT