सांकेतिक फोटो  REP
टॉप न्यूज़

बैरकपुर : ज्यादातर हिंदी माध्यम स्कूलों का एचएस में 91 प्रतिशत से अधिक रिजल्ट

छात्र-छात्राओं के अच्छे प्रदर्शन से शिक्षकों व अभिभावकों ने दिखा उत्साह,स्कूलों के विकास व शिक्षकों की नियुक्तियों की उठी मांग

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बैरकपुर : बैरकपुर शिल्पांचल के हिंदी माध्यम स्कूलों ने माध्यमिक परीक्षा के साथ ही उच्च माध्यमिक की परीक्षा में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। कई स्कूलों का रिजल्ट 91 प्रतिशत से अधिक रहा है, वहीं कुछ ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 97 प्रतिशत तक रिजल्ट पाया। इन स्कूलों के टीचर इंचार्ज, हेडमास्टर्स का कहना है कि काफी सीमित संसाधनों और शिक्षकों की कमी के बीच स्कूल शिक्षकों व छात्रों ने काफी मेहनत की है। हम छात्रों के आगे जीवन में और अच्छा करने की उम्मीद कर रहे हैं। स्कूलों के अच्छे प्रदर्शन को लेकर जहां शिक्षकों में खुशी रही वहीं अभिभावकों ने भी संतोष जताया है, हालांकि इन स्कूलों में अभिभावकों व स्कूल प्रबंधनों ने नयी सरकार से हिंदी माध्यम स्कूलों के विकास, शिक्षकों की नियुक्तियों की मांग उठायी है।

टीटागढ़ एंग्लो वर्नाकुलर हाई स्कूल

हेडमास्टर नीरज कुमार राय ने बताया कि इस साल एचएस में स्कूल का रिजल्ट लगभग 90 प्रतिशत हुआ है। कुल 388 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिनमें 346 पास हुए हैं। साइंस स्ट्रीम में उर्मिला कुमारी गुप्ता ने 394 नंबर लाकर पहला, राहुल चौधरी ने 374 नंबर लाकर दूसरा, अभिनंदन सिंह ने 367 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया है। पीयूष कुमार सेठ को 365 नंबर मिले। कॉमर्स स्ट्रीम में श्रेया सिंह ने 439 नंबर पाकर पहला, आशी कुमारी ने 424 नंबर पाकर दूसरा व गायत्री सोनकर ने 414 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया। आर्ट्स स्ट्रीम में आरती कुमारी महतो ने 435 नंबर लाकर पहला, श्वेता चौधरी ने 412 नंबर लाकर दूसरा व कुणाल प्रसाद बारी ने 408 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया है।

टीटागढ़ आर्य विद्यालय (एचएस)

टीचर इंचार्ज राजू सिंह ने बताया कि इस साल स्कूल का रिजल्ट 91 प्रतिशत हुआ है। आर्ट्स स्ट्रीम की संजना पासवान ने 413 नंबर लाकर स्कूल में पहला जबकि पीयूष साव ने 375 नंबर लाकर दूसरा स्थान पाया है। कामर्स स्ट्रीम में आयुष कुमार साही ने 365 नंबर लाकर स्कूल में पहला व आदित्य गिरि ने 347 नंबर लाकर दूसरा स्थान पाया है।

टीटागढ़ पौर माध्यमिक बालिका विद्यालय

हेडमिस्ट्रेस सोमा भट्टाचार्य ने बताय कि इस बार स्कूल का रिजल्ट 77 प्रतिशत हुआ। काजल चौधरी ने 407 नंबर लाकर स्कूल में पहला, निशा साव ने 386 नंबर लाकर दूसरा व दरक्षन बिलकिस ने 373 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया है।

बैरकपुर वेलेजली हिंदुस्तानी हाई स्कूल

हेडमास्टर गोपाल नारायण गुप्ता ने बताया कि इस साल एचएस में स्कूल का रिजल्ट 93 प्रतिशत हुआ। कुल 162 परीक्षार्थियों में 151 पास हुए। आर्ट्स स्ट्रीम में राजेश रंजन ने 440 लाकर पहला, त्रिशिता पाल ने 424 लाकर दूसरा और स्मृति सिंह ने 415 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया।

बैरकपुर कैंटोन्मेंट विद्यापीठ

हेडमास्टर संतोष कुमार चौधरी ने बताया कि उच्च माध्यमिक में इस बार स्कूल का रिजल्ट 92 प्रतिशत हुआ। कुल 286 परीक्षार्थियों में 264 पास हुए हैं। साइंस विभाग में पीयूष भगत व साजिया अंसारी ने 405 नंबर लाकर साझा तौर पर स्कूल में पहला स्थान पाया है। मोहम्मद मिरान अहसान ने 398 नंबर लाकर दूसरा व प्राची पद्माचरन जेना ने 397 नंबर लाकर तीसरा स्थान हासिल किया। कॉमर्स स्ट्रीम में भूमि साव ने 422 नंबर लाकर पहला, अजहा परवीन ने 419 नंबर लाकर दूसरा, ऋषि कुमार साव ने 418 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया। आर्ट्स स्ट्रीम में ऋचा सिंह ने 432 नंबर लाकर पहला, समीर वर्मा ने 427 नंबर लाकर दूसरा व दिव्यांका कोइरी ने 421 नंबर लाकर तीसरा स्थान हासिल किया।

गारुलिया मिल हाई स्कूल

टीचर इंचार्ज एस. सिंह ने बताया कि इस साल एचएस में कुल रिजल्ट 94.11 प्रतिशत हुआ है। 153 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जिनमें 144 पास हुए। आर्ट्स स्ट्रीम में आदित्य साव ने 410 नंबर लाकर पहला, विवेक साव ने 400 नंबर ने दूसरा स्थान पाया है। वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में गौरव तांती ने 407 नंबर लाकर पहला स्थान पाया।

जगदल चश्मे रहमत हाई स्कूल

टीचर इंचार्ज संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस बार उच्च माध्यमिक में स्कूल का रिजल्ट 92 प्रतिशत हुआ है। कुल 533 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिनमें 492 ने पास किया है। साइंस विभाग में तमन्ना खानम ने 438 नंबर लाकर पहला, नाज परवीन ने 437 नंबर लाकर दूसरा व निर्भय कुमार सिंह ने 430 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया। आर्ट्स स्ट्रीम में अनीश प्रसाद ने 442 नंबर पाकर पहला, सूरज कुमार महतो ने 428 नंबर लाकर दूसरा पाया। कामर्स स्ट्रीम में साक्षी कुमारी ने 452 नंबर लाकर पहला, विधि शर्मा व आकाश साव ने 450 नंबर लाकर साझा तौर पर दूसरा व पीयूष साव ने 447 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया।

कांकीनाड़ा आर्य विद्यालय (एचएस)

हेडमास्टर अशोक प्रसाद ने बताया कि एचएस में स्कूल का रिजल्ट इस बार बेहतरीन यानी 97.58 प्रतिशत हुआ। कुल 331 परीक्षार्थियों में 323 पास हुए हैं। अमृता राणा ने 446 नंबर लाकर पहला, श्वेता सिंह ने 440 नंबर लाकर दूसरा व हेमलता साव ने 434 नंबर लाकर तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल में केवल आर्ट्स विभाग की पढ़ाई होती है।

नैहाटी आनंद स्वरूप हाई स्कूल

टीचर इंचार्ज शैलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट एचएस में इस बार 92.72 प्रतिशत हुआ। कुल 165 परीक्षार्थियों में 153 पास हुए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में सीमरन कुमारी ने 431 नंबर लाकर स्कूल में पहला, प्रीति साव ने 428 नंबर लाकर दूसरा स्थान पाया व संकेत कुमार गुप्ता ने 422 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया है। आर्ट्स स्ट्रीम में रोहित प्रसाद ने 454 नंबर लाकर पहला, समक्ष सिंह ने 417 नंबर लाकर दूसरा व प्रिंस सिंह ने 412 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया है। साइंस स्ट्रीम में कृष सिंह ने 424 नंबर लाकर पहला, गोविंदा यादव ने 414 नंबर लाकर दूसरा व राहुल वर्मा ने 411 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया है।

श्रीमंधारी हाई स्कूल (कांचरापाड़ा)

हेडमास्टर रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस बार 116 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिनमें 106 पास हुए। स्कूल में केवल आर्ट्स स्ट्रीम है जिसमें निशा कुमारी ने 421 नंबर लाकर पहला, अंजली शर्मा ने 405 नंबर लाकर दूसरा व पूजा कुमारी गुप्ता ने 385 नंबर तीसरा स्थान पाया है। मुस्कान कुमारी शर्मा ने 402 नंबर लाकर तीसरा स्थान पाया है।

SCROLL FOR NEXT