पुलिस कर्मी से मारपीट का आरोप  
टॉप न्यूज़

बैरकपुर : नशे में धुत युवक ने ड्यूटी पर तैनात एसआई को पीटा

कार से कई जगह टक्कर मारने के बाद पहुंचा था युवक, रोकने पर की मारपीट

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बैरकपुर : बैरकपुर स्टेशन के पास ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे की हालत में एक युवक ने सब-इंस्पेक्टर राजेश चंद्र राय के साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की। घटना के बाद मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और उसे टीटागढ़ थाने ले जाया गया। वहीं, घायल एसआई को इलाज के लिए बैरकपुर स्थित बीएन बोस अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, एसआई राजेश चंद्र राय बैरकपुर स्टेशन के निकट ड्यूटी पर तैनात थे।

आरोपी को हिरासत में लिया गया

इसी दौरान एक युवक अपनी गाड़ी लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि युवक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए रास्ते में कई जगहों पर टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ रहा था। उसकी इस हरकत को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात एसआई राजेश चंद्र राय ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि पकड़े जाने के बाद युवक ने एसआई राजेश चंद्र राय के साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें अपशब्द कहे। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवक को काबू में कर हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे टीटागढ़ थाने ले जाया गया।

SCROLL FOR NEXT