टॉप न्यूज़

काम करने के दौरान आया करंट की चपेट में

बैरकपुर : बैरकपुर पालिका के 22 नंबर वार्ड के मंडलपाड़ा इलाके में बिजले के खंभे में किसी तरह के मरम्मत कार्य में लगा बिजली विभाग का अस्थायी कर्मी बुद्ध अधिकारी करंट की चपेट में आ गया। इसकी खबर पाकर मौके पर पहुंचे स्थानीय पार्षद जितोब्रत पालित ने बताया कि बुद्ध को करंट लगने की जानकारी मिलने पर टीटागढ़ थाने की पुलिस व दमकल के अधिकारियों ने वहां पहुंचकर कार्रवाई की। बुद्ध को बैरकपुर के बीएन बोस अस्पताल ले जाया गया जहां से फिर उसे कमरहट्टी के ईएसआई अस्पताल में रेफर किया गया। पार्षद ने कहा कि जरूरी है कि कर्मियों को इस तरह के काम करने के दौरान उनकी सुरक्षा का पूरा इंतजाम करके ही काम में लगाया जाये। फिलहाल हम उम्मीद करते हैं कि बुद्ध की तबीयत में जल्द सुधार हो जायेगा।

SCROLL FOR NEXT