सांकेतिक फोटो  
टॉप न्यूज़

बारासात पुलिस ने शुरू की ''जिज्ञासा'' पॉडकास्ट

जनता पूछेगी सवाल, पुलिस अधिकारी देंगे जवाब

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बारासात : जनता को कई कानूनी अधिकारों, पुलिस की कार्रवाई सहित उनके सामने उलझे कई सवालों का स्पष्ट जवाब देने को लेकर बारासात जिला पुलिस ने एक विशेष पहल की है। अब हर शुक्रवार शाम 4 बजे बारासात जिला पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज पर 'जिज्ञासा' एक पॉडकास्ट प्रसारित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आम जनता सवाल पूछने की भूमिका में होगी और पुलिस अधिकारी उनके जवाब देंगे। इसकी जानकारी बारासात जिला पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा झारखड़िया ने दी। उन्होंने कहा कि बारासात जिला पुलिस सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रही है। धोखाधड़ी जैसे अपराधों के अलावा, काली पूजा और जगद्धात्री पूजा जैसे त्योहारों के दौरान भी पुलिस अधिकारियों ने फेसबुक लाइव के माध्यम से जनता से सीधे बातचीत की है।

पुलिसिंग से जुड़े विषयों की जानकारी सभी को होनी चाहिए : एसपी

इससे पहले, 14 नवंबर को बाल दिवस पर SP ने खुद एक पॉडकास्ट में छात्रों के साथ POCSO, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन गेम, तनाव प्रबंधन और रोड सेफ्टी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की थी। इसी सफलता से प्रेरित होकर पुलिस ने अब नियमित पॉडकास्ट का निर्णय लिया है। एसपी ने कहा कि अगले शुक्रवार को बारासात थाने के आईसी किरायेदारों से संबंधित समस्याओं पर सवालों के जवाब देंगे। उसके बाद अगले सप्ताह, साइबर क्राइम आईसी डिजिटल अरेस्ट से जुड़े सवालों पर पॉडकास्ट में भाग लेंगे। एसपी ने कहा कि पुलिसिंग से जुड़े कई ऐसे विषय हैं जिनकी जानकारी सभी को होनी चाहिए और केवल एक पोस्ट या रील से पूरी जागरूकता लानी संभव नहीं है। इसलिए सामाजिक मुद्दों पर छोटे-छोटे एपिसोड बनाए जाएंगे।

SCROLL FOR NEXT