फाइल फोटो  REP
टॉप न्यूज़

आज भी बंद रहेगी बारासात-बी गार्डन बस सेवा

50 से अधिक बसें नहीं चलने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : विश्वकर्मा पूजा को लेकर हावड़ा की महत्वपूर्ण बस रूट बारासात-बी गार्डन रूट की बस सेवा शुक्रवार के साथ ही आज भी प्रभावित रहेगी। बस मजदूर संघ और बस मालिक संगठन की ओर से लिए गए निर्णय के अनुसार शनिवार को इस रूट की सभी बसें दिनभर बंद रहेंगी। इसके चलते रोजाना इस सेवा पर निर्भर रहने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बारासात से बी गार्डन तक जाने वाला यह रूट उत्तर 24 परगना के बारासात क्षेत्र को कोलकाता और हावड़ा के बी गार्डन इलाके से जोड़ता है।

इसके तहत कोलकाता, साल्टलेक और दो जिलों व शहर के कई प्रमुख इलाकों के हजारों यात्री रोजमर्रा की आवाजाही के लिए निर्भर करते हैं। इस रूट पर प्रतिदिन 50 से अधिक बसें चलती हैं। ऐसे में एक साथ सभी बसों के बंद रहने से दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और जरूरी काम से निकलने वाले यात्रियों पर इसका सीधा असर पड़ा है। हालांकि बस सेवा को बंद रखने को लेकर बस संगठन के सचिव प्रणब दास ने बताया कि कर्मचारी पूरे साल यात्रियों को सेवा देते हैं और साल में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर ही सभी एक साथ प्रीतिभोज में शामिल होते हैं। यात्रियों को जानकारी देने के लिए पिछले एक सप्ताह से बसों में पोस्टर भी लगाए गए थे।

SCROLL FOR NEXT