टॉप न्यूज़

फर्जी पासपोर्ट पर बांग्लादेश लौट रही महिला गिरफ्तार

सन्मार्ग संवाददाता

कूचबिहार : फर्जी पासपोर्ट के आधार पर बांग्लादेश लौट रही एक महिला को गिरफ्तार करने की घटना से सनसनी फैल गई है। शुक्रवार को चेंगड़ाबांधा इमिग्रेशन चेक पोस्ट से महिला को गिरफ्तार किया गया। महिला को शनिवार को मेखलीगंज उपजिला अदालत में पेश करने पर अदालत ने उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम परवीन हुस्नआरा (28) है। वह बांग्लादेश के कुरीग्राम के नागेश्वरी जिले के गगला मंडल तारी की निवासी है। जानकारी के अनुसार वह 2019 में बांग्लादेशी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर भारत में आई थी। उसके बाद वह बांग्लादेश नहीं लौटी, बल्कि उसने दिनहाटा अदालत के एक वकील से शादी कर ली और साहेबगंज थाने के शुकारूरकुठि इलाके में रहने लगी। शुक्रवार को जब वह जाली भारतीय पासपोर्ट पर बांग्लादेश जा रही थी, तभी इमिग्रेशन चेक पोस्ट के अधिकारियों को संदेह हो गया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसे लेकर अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक माथाभंगा संदीप गड़ाई ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत का निर्देश दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

SCROLL FOR NEXT