बाली के बाजार में क्रेताओं के बीच जूट बैग बांटकर उन्हें प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र के प्रति संदेश देते विधायक संजय सिंह  
टॉप न्यूज़

बाली चला 'क्लिन सिटी, ग्रीन सिटी' अभियान

विधायक ने बाजारों में बांटे जूट के बैग

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : बाली क्षेत्र को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की दिशा में एक अहम पहल शुरू की गयी है। इस क्रम में शुक्रवार को बेलूड़ रंगोली मॉल के पास स्थित बाजारों में आम लोगों को पर्यावरण-अनुकूल जूट के बैग वितरित किए गये। इस कदम का मुख्य उद्देश्य दैनिक जीवन में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को रोकना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।

प्लास्टिक कचरे और जलजमाव पर जताई चिंता

अभियान के दौरान विधायक संजय सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि बाजार आने वाले अधिकांश लोग बिना थैले के आते हैं और घर लौटते समय 3 से 4 पॉलीथिन बैग साथ ले जाते हैं। इस्तेमाल के बाद ये प्लास्टिक बैग सड़कों और नालियों में फेंक दिए जाते हैं। इससे नालियां बंद हो जाती हैं, जलजमाव की गंभीर समस्या पैदा होती है, और क्षेत्र में बदबू व कचरे के ढेर लग जाते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने पहल का किया स्वागत

बाली को 'क्लिन सिटी, ग्रीन सिटी' में बदलने के संकल्प के साथ शुरू किए गए इस पहले कदम की बाजार में मौजूद सभी लोगों ने सराहना की। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल को समय की जरूरत बताते हुए समर्थन दिया। विधायक ने सभी से अपील की है कि वे पॉलीथिन का पूरी तरह त्याग करें और खरीदारी के लिए हमेशा जूट या कपड़े के बैग का इस्तेमाल करें।

SCROLL FOR NEXT