टॉप न्यूज़

खराब सड़कों की जल्द होगी मरम्मत : मेयर फिरहाद

कोलकाता : शहरी विकास तथा नगर पालिका मामलों के के मंत्री व कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम ने रविवार को फिर एक बार आश्वासन दिया है कि बारिश थमते ही सड़कों की मरम्मत होगी। इस संबंध में लिस्ट तैयार है। रूक रूककर बारिश के कारण मरम्मत कार्य में बाधा पहुंच रही है। मेयर ने कहा कि बदहाल रास्तों के लिए बारिश जिम्मेदार है। रास्तों के पीच के लिए बारिश का पानी दुश्मन है। फिरहाद हकीम ने कहा कि बारिश रूकते ही बदहाल सड़कों की मरम्मत कार्य 10 दिनों में की जायेगी।

गड्ढों में भरा पानी, घट सकती है बड़ी दुर्घटना

उत्तर कोलकाता से दक्षिण कोलकाता के कई रास्तों की हालत खराब है। कुछ जगहों पर अस्थायी रूप से मरम्मत भी हुई है क्योंकि बारिश के कारण स्थायी काम करना संभव नहीं हो पा रहा है। दुर्गापूजा से पहले हर बार ही बदहाल सड़कों की मरम्मत कर ली जाती है। इस बार भी उम्मीद है कि रास्तों की दशा को सुधार ली जायेगी। वहीं कई रास्तों पर बड़े बड़े गड्ढे हो गये है। बारिश का पानी जमने से गड्ढे दिखाई नहीं देते है। ऐसे में बड़ा दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। ईएम बाई पास, बेहला के कई रास्ते, साल्टलेक के कई रास्तों की हालत ही खराब है। अब देखना है कि कब अन रास्तों पर स्थायी काम किया जाता है।

SCROLL FOR NEXT