टॉप न्यूज़

बिजनबाड़ी क्षेत्र में खराब सड़क के कारण पिकअप दुर्घटनाग्रस्त

सन्मार्ग संवाददाता

कर्सियांग : एक बार फिर से पुलबाजार-बिजनबाड़ी क्षेत्र में खराब रोड के कारण स्क्वाश से भरा एक पिकअप वाहन दुघर्टनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में वाहन चालक सुरक्षित बाल बाल बच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हमेशा की तरह सोमवार की सुबह भी एक पिकअप वाहन, बिजनबाड़ी क्षेत्र से स्क्वाश लोड कर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था तभी रास्ते में बड़ा गड्ढा होने के कारण वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। बीच रास्ते में दुघर्टना होने से उक्त मार्ग पर जाम लग गया। बाद में अन्य चालकों की मदद से वाहन में लदी सब्जियों की बोरियों को उतारा गया एवं वाहन को काफी मुश्किलों के बाद रास्ते से हटाया गया अर्थात् उस दुर्घटना से मार्ग घंटों बाधित रहा। स्थानीय कुछ चालकों ने बताया कि यह घटना इस क्षेत्र में अथवा इस मार्ग पर कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ऐसी कई हादसे हो चुके हैं। संबंधित निकाय को स्थानीय विभिन्न संगठनों द्वारा काफी वर्षों से इसकी जानकारी देने के बाद बिजनबाड़ी के कई महत्वपूर्ण अथवा जोखिमपूर्ण रास्ते की मरम्मत की गई है लेकिन अब भी कुछ स्थानों पर रोड की हालत जर्जर है, जिसकी शीघ्र मरम्मत की आवश्यकता है।

SCROLL FOR NEXT