टॉप न्यूज़

ऑस्ट्रेलिया अगले साल वनडे शृंखला के लिए कर सकता है पाकिस्तान का दौरा

जाने क्या है मामला

Rohit Singh

कराची : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने कहा है कि उन्होंने अगले साल के शुरू में सफेद गेंद (वनडे) की शृंखला के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजने पर सहमति जताई है। ऑनलाइन मीडिया बातचीत के दौरान ग्रीनबर्ग ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और अधिक दौरों के लिए पाकिस्तान जाने का इच्छुक है तथा दोनों देशों के बोर्ड के बीच चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि जब भी ‘विंडो’ उपलब्ध हो, हम पाकिस्तान के साथ लाल गेंद और सफेद गेंद की शृंखला का कार्यक्रम बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रीनबर्ग ने कहा कि 2022 में और फिर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा करने के अनुभव के आधार पर वे चाहते हैं कि ज्यादा दौरे आयोजित किए जाएं। आस्ट्रेलिया ने 2022 में करीब 23 साल बाद पाकिस्तान का दौरा किया था जिसमें एक टेस्ट और सफेद गेंद की शृंखला शामिल थी। उन्होंने कहा कि हम लंबे समय के बाद 2022 में पाकिस्तान गए थे और यह हमारी टीम की मेहमानवाजी और सुरक्षा के हिसाब से अच्छा अनुभव था।

SCROLL FOR NEXT