टॉप न्यूज़

ईरान पर हमले होंगे और तेज, इजराइल की खुली चेतावनी

रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ बोले—अगले हफ्ते हमलों की तीव्रता में होगी बड़ी बढ़ोतरी

इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने कहा है कि आने वाले सप्ताह में ईरान के खिलाफ हमलों में “काफी वृद्धि” की जाएगी। उन्होंने एक वीडियो बयान में कहा कि इस सप्ताह इजराइली रक्षा बल (IDF) और अमेरिका की सेना द्वारा ईरानी ठिकानों और बुनियादी ढांचे पर हमले तेज किए जाएंगे।

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में सैन्य अभियानों को समाप्त करने पर विचार करने की बात कही थी। काट्ज़ के इस बयान को क्षेत्र में बढ़ते तनाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हमलों में तेज़ी आती है, तो इससे पूरे पश्चिम एशिया में अस्थिरता और बढ़ सकती है।

हालिया घटनाक्रमों के बीच इजराइल और ईरान के बीच टकराव लगातार गहराता जा रहा है, जिससे वैश्विक स्तर पर सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है।

SCROLL FOR NEXT