भारत ने तेल भंडारों पर हमलों को गंभीरता से लिया है ( फाइल फोटो ) 
टॉप न्यूज़

ऊर्जा ठिकानों पर हमले, भारत का सख्त संकेत

पश्चिम एशिया में गैस भंडारण केंद्रों पर ताजा हमलों से पैदा चिंताओं के बीच भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसे हमले ‘अस्वीकार्य हैं और इन्हें रोका जाना चाहिए।

Narendra Kumar Singh

नई दिल्लीः पश्चिम एशिया में गैस भंडारण केंद्रों पर ताजा हमलों से पैदा चिंताओं के बीच भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसे हमले ‘अस्वीकार्य हैं और इन्हें रोका जाना चाहिए।’ भारत ने इन हमलों को अंत्यंत परेशान करने वाला बताया और कहा कि ये पहले से ही अनिश्चितता से गुजर रहे वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र को और अधिक अस्थिर करेंगे।

ईरान ने अपने साउथ पार्स गैस क्षेत्रों पर इजराइल के हमलों के जवाब में रास लाफान में कतर के एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) केंद्र सहित पश्चिम एशिया के कई ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है।

हमले अस्वीकार्य हैं और इन्हें रोका जाना चाहिए

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘भारत ने इससे पहले पूरे क्षेत्र में नागरिक बुनियादी ढांचे, जिसमें ऊर्जा बुनियादी ढांचा भी शामिल है, को निशाना बनाने से बचने का आह्वान किया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हालिया हमले अत्यंत परेशान करने वाले हैं और पहले से ही अनिश्चितता से गुजर रहे वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र को और अधिक अस्थिर ही करेंगे।’’ जायसवाल ने कहा, ‘‘ऐसे हमले अस्वीकार्य हैं और इन्हें रोका जाना चाहिए।’’

SCROLL FOR NEXT