टॉप न्यूज़

इस्तांबुल में इजराइली वाणिज्य दूतावास पर हमला, दो हमलावर ढेर

पुलिस मुठभेड़ में एक अधिकारी घायल, इलाके को तुरंत सील किया गया

इस्तांबुल : तुर्किये के इस्तांबुल में मंगलवार को इजराइली वाणिज्य दूतावास की इमारत पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो हमलावर मारे गए, जबकि एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया।

प्रसारक हबर्तुर्क की रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों के पास लंबी बैरल वाले हथियार थे और उन्होंने वाणिज्य दूतावास की इमारत पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो हमलावरों को मार गिराया और तीसरे हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के तुरंत बाद दूतावास के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया और सुरक्षा कड़ी कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

SCROLL FOR NEXT