दिल्ली हवाईअड्डे पर ATC ठप 
टॉप न्यूज़

दिल्ली हवाईअड्डे पर ATC ठप, 700 से अधिक उड़ानें प्रभावित

केंद्र का साइबर हमले की आशंकाएं खारिज कीं, दिल्ली का असर अन्य शहरों के हवाईअड्डों पर भी, हजारों यात्री फंसे

दिल्ली का असर बेतिया, लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़ जैसे हवाईअड्डों पर भी

भोपाल, चंडीगढ़, अहमदाबाद में भी उड़ानें डिले

हालात कब तक सामान्य होंगे, DAIL ने नहीं दी कोई जानकारी

नयी दिल्ली : दिल्ली हवाईअड्डे पर शुक्रवार को हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली (ATC) में तकनीकी खामी के कारण लगभग 300 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें विलंबित हुईं। तकनीकी खराबी की वजह से ATC को उड़ानों का शेड्यूल नहीं मिल पाया। कुछ उड़ानें 12 घंटे से भी ज्यादा लेट हैं। इससे हजारों यात्री फंस गये हैं। कुछ लोग एअरपोर्ट में घंटों अपनी फ्लाइट का इंतजार करते दिखे। वहीं कुछ लोग अपने घरों से निकलने से पहले एअरलाइंस से अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली का असर बेतिया, लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़ जैसे हवाईअड्डों पर भी दिखा। दिल्ली से वहां आने-जाने वाली फ्लाइट भी लेट हुईं। हालात कब तक सामान्य होंगे, अभी इस बारे में दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (DAIL) ने कोई जानकारी नहीं दी है।

साइबर अटैक से कोई लेना देना नहीं

इस बीच सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि इस समस्या का साइबर अटैक से कोई लेना देना नहीं है। नाम न बताने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि ATC सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने के दौरान तकनीकी गड़बड़ी के कारण देरी हुई। अधिकारी ने कहा कि फ्लाइट प्लान का ऑडोमेटिक अपडेशन होना चाहिए था, जिसने काम करना बंद कर दिया। यह कोई साइबर हमला नहीं है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि IT मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह जांच की और किसी साइबर हमले की आशंका से इनकार किया। उन्होंने आगे बताया कि नागर विमानन मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर बताया कि ऐसा कोई साइबर हमला नहीं था।

दिल्ली हवाईअड्डे पर हजारों लोग अटके

सभी विमानन कंपनियां प्रभावित

विमानन कंपनियों इंडिगो, एअर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर ने शुक्रवार को कहा कि हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में तकनीकी खामी के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उनकी उड़ानों में देरी हो रही है। सूत्रों ने बताया कि सभी विमानन कंपनियों की उड़ानों के परिचालन प्रभावित हुए हैं और अधिकारी खामी को ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं। विमानन कंपनियों इंडिगो, एअर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एउर ने शुक्रवार को कहा कि ATC में तकनीकी खामी के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर उनकी उड़ानों में देरी हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (IGIA) प्रतिदिन 1,500 से अधिक उड़ानों का संचालन करता है और देश का सबसे व्यस्त हवाईअड्डा है।

AMSS नहीं कर रहा काम

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे पर उड़ान संचालन में देरी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि ‘ऑटेमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम’ (AMSS) में तकनीकी खामी आ गयी है, जो हवाई यातायात नियंत्रण डेटा को सहयोग देता है। सरकारी स्वामित्व वाला AAI हवाई यातायात नियंत्रण और नेविगेशन सेवाएं प्रदान करता है। AAI ने कहा कि तकनीकी टीमें जल्द से जल्द प्रणाली को बहाल करने के लिए काम कर रही हैं। दिल्ली हवाईअड्डे का संचालन DAIL करता है। DAIL ने अपराह्न एक बजकर 42 मिनट पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे पर सभी विमानन कंपनियों के परिचालन में देरी हो रही है।

ATC मैन्युअल रूप से उड़ान योजनाएं तैयार कर रहे

सूत्रों के अनुसार बोर्डिंग गेट के पास लंबी कतारें लगी हुई हैं और सैकड़ों यात्री हवाईअड्डा टर्मिनल के अंदर उड़ान की जानकारी के लिए इंतजार कर रहे हैं। गुरुवार शाम से ही तकनीकी समस्याओं के कारण ATC स्वचालित रूप से उड़ान योजनाएं प्राप्त करने में असमर्थ हैं। उन्होंने बताया कि AMSS में कुछ समस्याएं हैं, जो ऑटो ट्रैक सिस्टम (AMS) के लिए सूचना उपलब्ध कराता है, जो उड़ान योजनाएं प्रदान करता है। प्रणाली में जारी समस्याओं के कारण ATC उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर मैन्युअल रूप से उड़ान योजनाएं तैयार कर रहे हैं, जिसमें समय लगता है और इसके परिणामस्वरूप कई उड़ानें विलंबित हो रही हैं। दिल्ली हवाईअड्डे पर प्रस्थान करने वाली उड़ानों में देरी लगभग 50 मिनट की है।

SCROLL FOR NEXT