नयी दिल्ली : भारत के नितिन गुप्ता ने बुधवार को सऊदी अरब के दम्मम में छठी एशियाई अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 5000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक जीता। गुप्ता ने 20 मिनट 21.51 सेकेंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। चीन के झू निंगहाओ ने 20:21.50 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।
चीनी ताइपे के शेंग किन लो ने 21:37.88 सेकेंड के साथ कांस्य पदक हासिल किया। सत्रह वर्षीय गुप्ता ने पिछले महीने पटना में राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान 19:24.48 सेकेंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया था।