इसके बावजूद रेलवे गेट बंद किए जाने से आम लोगों को परेशानी हो रही है। दुर्गापूजा नजदीक होने के कारण उन्होंने यातायात व्यवस्था पर और अधिक दबाव पड़ने की आशंका जताई। भट्टाचार्य ने रेलवे से फैसले पर तत्काल पुनर्विचार कर गेट खोलने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।