भारत की प्यारी गायिका आशा भोसले का रविवार को कई अंगों के काम करना बंद कर देने (मल्टी-ऑर्गन फेलियर) के कारण निधन हो गया। डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। वह 92 साल की थीं। उनका अंतिम संस्कार कल यानी सोमवार को किया जाएगा।
डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया, "कुछ मिनट पहले ही कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण उनका निधन हो गया।"
इससे पहले,उनकी पोती ज़नाई भोसले ने एक मीडिया पोस्ट में बताया कि आशा भोसले को शनिवार शाम को सीने में इन्फेक्शन और थकान के कारण यहाँ ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर अब खबर आई है कि आशा भोसले का निधन हो गया है।
उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनका इलाज इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में चला। वहीं आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी उनकी पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर दी थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मेरी दादी आशा भोसले बहुत ज्यादा थकान और छाती के इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे।" मगर अब खबर आई है कि आशा भोसले का निधन हो गया है।