सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : विधायक राज चक्रवर्ती के बारे में अर्जुन सिंह द्वारा किए गए कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर दमदम बैरकपुर तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में बैरकपुर चिड़िया मोड़ में विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के बाद पूर्व सांसद अर्जुन सिंह का पुष्प पुतला दहन किया गया। अमित गुप्ता ने कहा कि अर्जुन सिंह को इस मामले में माफी मांगनी होगी। अमित गुप्ता ने अर्जुन सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि आपके पास बोलने का कोई मुद्दा ना हो तो बेमतलब तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ता पर आरोप न लगाये। इससे प्रतीक होता है पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के राजनीतिक दिवालियापन हो चुका है। यही वजह है कि वह राज चक्रवर्ती जैसे नेता जो विकास का कार्य कर रहे हैं उनके खिलाफ अश्लील वक्तव्य दे रहे हैं। प्रदर्शन में जिला हिंदी प्रकोष्ठ के वाइस प्रेसिडेंट तापस भगत, रमेश साव, सचिव धीरज साव, आर के पाठक, हंस राज सिंह, राकेश यादव, सर्वेश चौधरी, बबलू साव, सुमन यादव, सचिन यादव, सुरभि वाजपेयी, धीरज साव, अमरनाथ जायसवाल उपस्थित थे।