सांकेतिक फोटो  
टॉप न्यूज़

हावड़ा में अनोखा मामला, आंख की पुतली में उभरा नीला और सफेद रंग

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा जिले के उदयनारायणपुर के रहने वाले सूर्य शसमल अपनी आंखों की समस्या लेकर डॉक्टरों के पास पहुंचे थे। जब उदयनारायणपुर स्टेट जनरल अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. समरेश पंडित ने मरीज की जांच की, तो वे दंग रह गए। मरीज की आंख की पुतली का रंग बिल्कुल अर्जेंटीना के राष्ट्रीय ध्वज जैसा यानी नीला और सफेद दिखाई दे रहा था। मरीज को आंखों से धुंधला दिख रहा था, रात में देखने में भारी असुविधा हो रही थी और रोशनी में चकाचौंध की समस्या का सामना करना पड़ रहा था।

बनी अर्जेंटीना के झंडे जैसी आकृति, डॉक्टर ने किया सफल ऑपरेशन

डॉ. समरेश पंडित का कहना है कि यह कोई जन्मजात स्थिति नहीं थी, बल्कि आंख में अत्यधिक दबाव (प्रेशर) और 'हाइपर मैच्योर कैटरेक्ट' के एक साथ होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई थी। ऐसी स्थिति में 'फेको सर्जरी' करना बेहद चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा होता है। डॉक्टरों की टीम ने बेहद सावधानी से एक विशेष जेल का उपयोग करते हुए यह जटिल ऑपरेशन पूरा किया और मरीज की आंख में फोल्डेबल लेंस लगाया। सफल सर्जरी के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी दृष्टि लौट आई है।

SCROLL FOR NEXT