REP
टॉप न्यूज़

अन्नपूर्णा भंडार राशि को लेकर हावड़ा में दो तस्वीरें

कहीं विरोध तो कहीं बंटे बताशे

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा में 'अन्नपूर्णा भंडार' योजना की राशि को लेकर दो बिल्कुल अलग तस्वीरें देखने को मिली हैं। हावड़ा नगर निगम के 4 नंबर बोरो कार्यालय में योजना की राशि खातों में न आने से नाराज महिलाओं ने जमकर हंगामा किया और अधिकारियों का घेराव किया। वहीं दूसरी ओर, श्यामपुर में राशि जमा होने की खुशी में महिलाओं ने मंदिर में पूजा कर बताशे बांटे।

बोरो 4 कार्यालय में महिलाओं का हंगामा और पुलिस की दखल

हावड़ा नगर निगम के बोरो 4 कार्यालय में दर्जनों महिलाएं जमा हुईं और योजना की बकाया राशि न मिलने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों का घेराव किया। स्थिति बिगड़ती देख बेंटरा थाने की पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि लंबे समय से फॉर्म भरने के बावजूद उनके खातों में पैसे नहीं आए हैं, जबकि बाद में आवेदन करने वाली महिलाओं को लाभ मिल रहा है। इस मामले पर भाजपा नेता शिव शंकर साधुखां ने तृणमूल कांग्रेस पर प्रक्रिया में बाधा डालने का आरोप लगाया।

श्यामपुर में महिलाओं ने जताई खुशी, बांटे बताशे

दूसरी ओर, हावड़ा के श्यामपुर थाना अंतर्गत बारग्राम ग्राम पंचायत के नराइल स्थित 82 नंबर बूथ पर बिल्कुल विपरीत माहौल रहा। जैसे ही महिलाओं के बैंक खातों में अन्नपूर्णा भंडार की राशि जमा हुई, लगभग सौ महिलाएं स्थानीय मंदिर पहुंचीं। महिलाओं ने वहां पूजा-अर्चना की, मन्नत के बताशे बांटे और खुशी में नृत्य भी किया।

SCROLL FOR NEXT