टॉप न्यूज़

अन्नामृत फाउंडेशन राज्य में बढ़ाएगा मिड-डे मील सेवा

दुनिया भर में रोजाना 40 लाख लोगों को भोजन परोसता है इस्कॉन

Munmun Thakur

पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों में सेवा विस्तार की योजना

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : इस्कॉन और उसके स्वयंसेवकों के समर्थन से संचालित अन्नामृत फाउंडेशन ने 1 अगस्त 2026 को कोलकाता के पहले सेंट्रल मिड-डे मील किचन की शुरुआत की थी। कोलकाता नगर निगम क्षेत्र के स्कूलों में परोसा जाने वाला यह भोजन अपनी उच्च कुकिंग क्वालिटी, पोषण, स्वच्छता और बेहतरीन स्वाद के कारण छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गया है। इसी सफलता को देखते हुए फाउंडेशन अब न केवल कोलकाता शहर बल्कि पश्चिम बंगाल सरकार के साथ साझेदारी कर राज्य के अन्य जिलों और इलाकों में भी अपनी इस सेवा का दायरा तेजी से बढ़ाने की योजना बना रहा है।

अन्नामृत फाउंडेशन और इस्कॉन की वास्तविक स्थिति

श्रील ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद द्वारा स्थापित इस्कॉन की पूरे भारत में 450 से अधिक शाखाएं हैं, जिनमें से 35 शाखाएं और लगभग 8000 ग्रुप सेंटर पश्चिम बंगाल में स्थित हैं। दुनिया भर में 1500 से ज्यादा केंद्रों वाले इस्कॉन का फूड डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम रोजाना 40 लाख लोगों को भोजन परोसता है। इस बीच, जनता के लिए यह स्पष्ट किया गया है कि 1978 से चल रहे कानूनी विवाद के कारण मधु पंडित दास और उनके रिश्तेदारों द्वारा कब्जाए गए ''इस्कॉन बैंगलोर'' या ''अक्षय पात्र'' जैसे संस्थान ग्लोबल इस्कॉन प्रबंधन के अधीन नहीं हैं। वहीं, वर्ष 2004 से सक्रिय अन्नामृत फाउंडेशन आज महाराष्ट्र, दिल्ली और हरियाणा सहित पूरे देश में 12 लाख से अधिक लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रहा है।

SCROLL FOR NEXT