कोलकाता : प्रकाश पारख एंड संस और प्रेम मिलन कोलकाता पहल पर बड़ाबाजार स्थित प्रेम मिलन कार्यालय में एसआईसीएस प्रणाली से 68 लोगों का निःशुल्क चक्षु ऑपरेशन किया गया। मंच पर उपस्थित लोगों में प्रेम मिलन कोलकाता के प्रेम मिलन कोलकाता के चेयरमैन चंद्रकांत सराफ, प्रकाश पारख, रोहित पारख, मोहित पारख उपस्थित थे। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई और सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रकाश पारख चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रकाश पारख ने कहा कि यह एक आम धारणा बन गई है कि आंखों की चिकित्सा के लिए मदद चाहिए तो चलो प्रेम मिलन तो है ही। उन्होंने चंद्रकांत जी की सराहना की। रोहित पारख ने कहा कि रोगियों की चिकित्सा व आपरेशन तो किये ही जाते हैं, पर संस्था के इतने सारे लोगों की दुआएं भी साथ होती हैं। चंद्रकांत सराफ ने कहा कि रोगी कोलकाता से हैं और इतने सारे रोगी प्रेम मिलन कोलकाता में आते हैं कि यह पूरे महानगर की एक ऐसी संस्था बन गई है, जो निस्वार्थ भाव से सेवा कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रेम मिलन 42500 से ज्यादा आपरेशन का कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है। प्रेम मिलन के जॉइंट सेक्रेटरी विकास सराफ ने कहा कि हमारे 6 सेंटर है वहां से पेशेंट हमारे यहां आते हैं और उनका इलाज हम निःशुल्क करते हैं। ऑपरेशन डॉ. शुभ्रो घोषाल और सुप्रतिम विश्वास ने किये और रेनू सिंह और प्रसनजीत सेन का सहयोग रहा। महेंद्र टिबड़ेवाल, मनोज सिंह, सुनील शर्मा,आकाश सिंह का सफल बनाने में सहयोग रहा।