टॉप न्यूज़

बंगाल के कलाकार ने प्रधानमंत्री मोदी की मोम की प्रतिमा बनाई

sabita

कोलकाता: बंगाल के आसनसोल शहर के कलाकार सुशांत रॉय ने करीब दो महीने की कड़ी मेहनत से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आदमकद मोम की प्रतिमा बनाई है। कलाकार की इच्छा थी कि वह प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिन पर यह प्रतिमा उन्हें व्यक्तिगत रूप से भेंट करें, लेकिन यह इच्छा अधूरी रह गई। रॉय को उम्मीद थी कि वह खुद मोदी को यह प्रतिमा सौंपेंगे, लेकिन सरकारी प्रोटोकॉल के कारण वह प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल सके। अब इस प्रतिमा का अनावरण पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की निगरानी में कोलकाता में किया गया। प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने रॉय को भरोसा दिलाया है कि प्रतिमा को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

SCROLL FOR NEXT