टॉप न्यूज़

दिल्ली से तेल अवीव के लिए उड़ी एयर इंडिया की एक फ्लाइट वापस

इसे देखते हुए इजरायल ने अपना एयर स्पेस क्लोज कर दिया है।

इजरायल और ईरान के बीच एक बार फिर से संघर्ष शुरू हो गया है। इजरायल ने आज ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला किया। ईरान में जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। इसे देखते हुए इजरायल ने अपना एयर स्पेस क्लोज कर दिया है।

इस बीच दिल्ली से तेल अवीव के लिए उड़ी एयर इंडिया की एक फ्लाइट वापस आ रही है। एयर इंडिया ने बताया कि उसकी उड़ान संख्या AI13 दिल्ली से तेल अवीव के लिए उड़ी थी लेकिन इजरायल का एयर स्पेस बंद होने के कारण यह वापस आ रही है।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि इजरायल का एयर स्पेस बंद होने के कारण यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

एयरलाइन का कहना है कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सेफ्टी एसेसमेंट के बाद ऑपरेशन के बारे में आगे फैसला लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इजरायल इस बार ईरान पर कई दिनों तक हमले की तैयारी में है। इससे यह लड़ाई लंबी खिंच सकती है।

SCROLL FOR NEXT