टॉप न्यूज़

Bihar Election 2025: जंगलराज के खिलाफ अमित शाह की कड़ी चेतावनी

बिहार में 'जंगल राज' की वापसी पर रोक लगाने की अपील: अमित शाह

Badrinath Shaw

पटना : गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार में चुनाव को लेकर दरभंगा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के 15 साल के शासन में बिहार को तबाह करने वाले 'जंगल राज' की वापसी को रोकने के लिए 'कमल' का बटन दबाएं। यदि आप छह नवंबर को मतदान के दिन कोई गलती करते हैं तो बिहार में हत्या, लूट, अपहरण और जबरन वसूली फिर से आम हो जाएगी।

रैली के दौरान अमित शाह की कही महत्वपूर्ण बातें

  • शाह ने कहा कि अगर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता में लौटता है तो सरकार बाढ़ रोकने और कोसी नदी के पानी का इस्तेमाल सिंचाई के लिए करने पर 26,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजग ही बिहार को सर्वांगीण विकास की ओर ले जा सकता है।

  • अगर राजग बिहार में सत्ता मे बना रहता है तो मिथिला, कोसी और तिरहुत के लोगों को इलाज के लिए पटना या दिल्ली जाने की जरूरत नही होगी क्योंकि उन्हे एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) दरभंगा मे ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

  • शाह ने रैली के दौरान यह भी कहा ‘‘करीब 3.60 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा दिया गया है जबकि दरभंगा में आईटी पार्क युवाओं को रोजगार देगा।

  • अमित शाह ने ‘जीविका दीदी’ के लिए 10,000 रुपये के लाभ के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की गई राजद की शिकायत की आलोचना की।

  • शाह ने दोहराया कि राजद-कांग्रेस ने छठी मैया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मां का अपमान किया। बिहार की जनता छठी मैया का अपमान करने वालों को कभी माफ नहीं करेगी।

  • उन्होंने वादा किया कि यदि राजग बिहार में सत्ता में बना रहता है तो अगले पांच वर्षों में प्रत्येक जिले में एक इंजीनियरिंग और एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।

  • उनके अनुसार व्यापार सम्मेलन के दौरान बिहार में निवेश के लिए 423 कंपनियों ने 1.80 लाख करोड़ रुपये के समझौते किए। रक्सौल में एक नये हवाई अड्डे को मंजूरी मिल गई है जबकि मोतिहारी में एक सभागार बनाया जाएगा।

  • उन्होंने कहा कि मैं महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण से घोषणा करता हूं कि 31 मार्च 2026 को देश से नक्सलवाद का सफाया हो जाएगा, और चंपारण में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

SCROLL FOR NEXT