टॉप न्यूज़

अमित शाह 20 अगस्त को बंगाल आ सकते हैं

sabita

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : भाजपा नेतृत्व वाली राज्य सरकार के 100 दिन पूरे होने वाले हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक बार फिर कोलकाता में आने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक आगामी 20 अगस्त को अमित शाह कोलकाता आ सकते हैं। 21 और 22 अगस्त को अमित शाह राज्य के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकें कर सकते हैं। वे सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ-साथ राज्य की प्रशासनिक स्थिति और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा कर सकते हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से उनके दौरे की पुष्टि नहीं की गई है।

SCROLL FOR NEXT