वोट कर्मी और बीएलओ एक्य मंच ने चुनाव आयुक्त मनोज अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा  
टॉप न्यूज़

मतदाता सूची से हजारों नाम हटने का आरोप, चुनाव आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

sabita

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

 कोलकाता : वोट कर्मी और बीएलओ एक्य मंच ने चुनाव आयुक्त मनोज अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा है। हजारों मतदाताओं के नाम हटने का आरोप है। ज्ञापन में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े कई गंभीर मुद्दे उठाते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है। मंच का आरोप है कि कूचबिहार समेत कई जिलों में हजारों वास्तविक मतदाताओं को गलत निर्देशों के कारण “अनमैप” कर दिया गया है। बताया गया कि जिन मतदाताओं का नाम 2002 की मतदाता सूची से जुड़ा हुआ है और जिन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुनवाई में भाग भी लिया, उनके मामले अब तक लंबित हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि संबंधित ईआरओ ने उच्च स्तर से निर्देश के बिना कार्रवाई करने में असमर्थता जताई है। मंच ने आशंका व्यक्त की है कि अंतिम मतदाता सूची से इन नामों को हटाया जा सकता है, जिससे वास्तविक मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित हो सकते हैं। वोट कर्मी और बीएलओ एक्य मंच से स्वप्न मंडल ने बताया कि यह समस्या केवल कूचबिहार की नहीं है बल्कि कई जिलों में नाम कटने की आशंका है।

ज्ञापन में कई मांगे रखी गयी है

डीईओ और ईआरओ/एईआरओ को तत्काल निर्देश देकर लंबित मामलों का तार्किक निपटारा कर वास्तविक मतदाताओं को न्याय दिलाया जाए।

मृत और अस्वस्थ बीएलओ के परिवारों को मुआवजे की स्थिति स्पष्ट की जाए।

एसआईआर कार्य में लगे कर्मियों के बकाया पारिश्रमिक का भुगतान शीघ्र किया जाए।

सहायक/अतिरिक्त बीएलओ को अब तक पारिश्रमिक न मिलने के मुद्दे का समाधान किया जाए।

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होते ही बीएलओ को उनके मूल संस्थानों में कार्य हेतु मुक्त किया जाए।

SCROLL FOR NEXT