टॉप न्यूज़

Air India Plane Crash: मैच हुआ पूर्व CM विजय रुपाणी का DNA, राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए थे पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी

Rohit Singh

अहमदाबाद - अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की पहचान डीएनए जांच से पुष्टि हो गई है। अब उनका पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार राजकोट में किया जाएगा। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने जानकारी दी कि आज सुबह करीब 11:10 बजे डीएनए रिपोर्ट में पुष्टि हुई, जिसके बाद परिवार को शव सौंपने की प्रक्रिया शुरू की गई।

बेटी और पत्नी से मिलने लंदन जा रहे थे पूर्व सीएम 

गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान हादसे का शिकार हो गई। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की दर्दनाक मौत हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी अपनी पत्नी और बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। अब तक डीएनए जांच के माध्यम से 32 यात्रियों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें से 14 के पार्थिव शरीर उनके परिवारों को सौंपे जा चुके हैं।

SCROLL FOR NEXT