टॉप न्यूज़

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही Air India की फ्लाइट कोलकाता में उतरी, जानें पूरा मामला

कोलकाता : एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान AI180, जो सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता पहुंची थी और आगे मुंबई रवाना होने वाली थी। उसे तकनीकी कारणों से AOG (Aircraft on Ground) घोषित कर दिया गया। यह घटना सोमवार देर रात की है।

बता दें कि यह विमान B777-200LR (रजिस्ट्रेशन VTAEF) कोलकाता एयरपोर्ट पर रात 12:47 बजे पहुंची थी और इसे रात 2:00 बजे मुंबई के लिए रवाना होना था। कुल 224 यात्री विमान में सवार थे।

यात्रियों की बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, लेकिन उड़ान से ठीक पहले एयर इंडिया के मेंटेनेंस इंजीनियर (AME) ने विमान में तकनीकी गड़बड़ी की पहचान की और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को उड़ान के लिए अयोग्य घोषित कर दिया।

सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया

इसके तुरंत बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा गया और उन्हें एयरलाइन की ओर से पास के होटल में भेजा गया। एयर इंडिया की ओर से अब तक इस तकनीकी समस्या की प्रकृति और वैकल्पिक उड़ान की जानकारी साझा नहीं की गई है।

यात्रियों को असुविधा से राहत दिलाने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइन प्रयासरत हैं। इस घटनाक्रम से एक बार फिर विमानन कंपनियों की मेंटेनेंस और उड़ान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

SCROLL FOR NEXT