टॉप न्यूज़

नवान्न के बाद अब विकास भवन पर जल्द चढ़ेगा भगवा रंग

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य में सत्ता परिवर्तन का असर अब पश्चिम बंगाल की प्रशासनिक इमारतों पर भी साफ दिखने लगा है। सॉल्टलेक स्थित मुख्य प्रशासनिक केंद्र विकास भवन की नाम पट्टिका (नेम प्लेट) का रंग बदलकर अब भगवा किया जा रहा है। विकास भवन से पहले राज्य सचिवालय 'नवान्न' की नाम पट्टिका का रंग भी नई सरकार के गठन के कुछ महीनों के भीतर बदलकर भगवा कर दिया गया था। उसी तर्ज पर अब विकास भवन में भी प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर यह बदलाव तेजी से शुरू हो चुका है।

क्या पूरी इमारत का बदलेगा रंग?

फिलहाल विकास भवन की मुख्य इमारत का पारंपरिक नीला-सफेद रंग बरकरार रखा गया है और केवल प्रवेश द्वार की मुख्य नेम प्लेट को ही भगवा रंग में रंगा जा रहा है। हालांकि, राजनीतिक गलियारों और जानकारों में यह चर्चा तेज है कि यह महज एक सांकेतिक शुरुआत है। आने वाले दिनों में राज्य के अन्य प्रमुख प्रशासनिक भवनों के रंग-रोगन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस प्रकार प्रशासनिक भवनों के रंगों में होने वाले यह बदलाव बंगाल की बदलती सियासी हवा और प्रशासनिक संस्कृति के नए दौर की ओर इशारा कर रहे हैं।



SCROLL FOR NEXT