टॉप न्यूज़

पाकिस्तान के खिलाफ क्या मैदान में उतरेंगे अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती ने क्या दी ताजा जानकारी?

अभिषेक अस्वस्थ होने के कारण गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। पेट के संक्रमण के कारण उन्हें दो दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था।

नई दिल्लीः भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने कहा है कि पेट के संक्रमण से उबर रहे आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले में खेलने के लिए पूरी तरह फिट दिख रहे हैं। अभिषेक अस्वस्थ होने के कारण गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। पेट के संक्रमण के कारण उन्हें दो दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था।

चक्रवर्ती ने कहा कि यह सलामी बल्लेबाज बेहतर महसूस कर रहा है और उन्हें लगता है कि अगला मैच खेल सकता है। चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह अगला मैच खेलेगा। मुझे उसकी स्थिति के बारे में पूरी तरह नहीं पता। लेकिन मैंने उससे बात की है, वह अच्छी स्थिति में लग रहा है। उसने आज कुछ अभ्यास भी किया। उसने बताया कि वह वापसी की प्रक्रिया में है।’’

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय कहा था कि अभिषेक पूरी तरह फिट होने से पहले एक या दो मैच से बाहर रह सकते हैं। अभिषेक की अनुपस्थिति में संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत की थी। हालांकि नामीबिया के खिलाफ सैमसन ज्यादा रन बना सके। उन्होंने आतिशी 22 रन की पारी खेली थी। उन्होंने आठ गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 22 रन बनाये थे। सैमसन के फॉर्म को लेकर संघर्ष की वजह से ईशान किशन को मौका मिला है और उन्होंने अब तक बेहतर प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। अगर अभिषेक टीम से बाहर होते तो भारत के लिए बड़ी समस्या होती।

SCROLL FOR NEXT