कोलकाता: महाष्टमी के अवसर पर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी आज दमदम के दो प्रमुख पूजा पंडालों — जयपुर जयश्री क्लब (नागेरबाज़ार) और अश्विनीनगर बंधुमहल क्लब (बागुईआटी ) में शामिल हो सकते है।
आमतौर पर पूजा आयोजनों से दूर रहने वाले अभिषेक की यह मौजूदगी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी है। माना जा रहा है कि यह केवल पूजा दर्शन नहीं, बल्कि एक सशक्त राजनीतिक संदेश हो सकता है। जयश्री क्लब की पहली पूजा का थीम बंगालियों पर अत्याचार और अन्याय को उजागर करती है, जहां भारी भीड़ उमड़ी है।
सोमवार को महासप्तमी के अवसर पर अभिषेक ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, नवपत्रिका की पवित्रता में डूबी सप्तमी माँ दुर्गा की दिव्य उपस्थिति जगाती है। यह दिन हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है और नवीकरण व विजय की याद दिलाता है।
बंगाल की गलियाँ भक्ति से जगमगाईं, आइए करुणा, न्याय और सुरक्षा की प्रतिज्ञा दोहराएं, जो माँ दुर्गा के मूल्य हैं। पिछले दिनों शिक्षक संगठनों की कमेटी भंग करने और दमदम विधायक ब्रत्य बसु से जुड़ी घटनाओं के कारण अभिषेक की इस दौरे को राजनीतिक मायने भी दिए जा रहे हैं।