टॉप न्यूज़

कला और स्वाद का अनूठा संगम, फेयरफील्ड बाय मैरियट लेकर आया 'आर्ट एंड एपेटाइट'

प्रसिद्ध कलाकार पृथ्वीराज चौधरी की चर्चित पौराणिक चित्र श्रृंखला 'मिथोस्केप' की चुनिंदा कलाकृतियों की प्रदर्शनी

कोलकाता : फेयरफील्ड बाय मैरियट कोलकाता ने शहर के कला प्रेमियों और फूड एंथुजियास्ट्स के लिए एक अनूठी पहल 'आर्ट एंड एपेटाइट' की घोषणा की है। यह विशेष आयोजन कला, भारतीय पौराणिक परंपरा और लजीज व्यंजनों का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा।

इस आयोजन में प्रसिद्ध कलाकार पृथ्वीराज चौधरी की चर्चित पौराणिक चित्र श्रृंखला 'मिथोस्केप' की चुनिंदा कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही भारतीय पौराणिक कथाओं और विभिन्न क्षेत्रों की पारंपरिक पाक विरासत से प्रेरित विशेष व्यंजनों का अनुभव भी मेहमानों को मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों को कलाकार के मार्गदर्शन में 'पेंट एंड डाइन' गतिविधि में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहां बच्चे और बड़े अपनी रचनात्मकता को कैनवास पर उकेर सकेंगे। साथ ही पृथ्वीराज चौधरी स्वयं उपस्थित रहकर कालीघाट और पटचित्र शैली की चित्रकला पर चर्चा करेंगे। इच्छुक कला प्रेमी प्रदर्शनी में उपलब्ध चुनिंदा कलाकृतियों और लिमिटेड एडिशन प्रिंट्स की खरीद भी कर सकेंगे।

यह आयोजन 10 जुलाई को विशेष आमंत्रित अतिथियों के लिए प्रीव्यू डिनर से शुरू होगा। 11 और 12 जुलाई को सभी मेहमानों के लिए ब्रंच और डिनर के साथ 'पेंट योर कैनवास' गतिविधि आयोजित की जाएगी। वहीं 13 से 16 जुलाई तक डिनर के साथ कला प्रदर्शनी जारी रहेगी। कार्यक्रम का आयोजन कावा (KAVA), फेयरफील्ड बाय मैरियट कोलकाता में होगा और प्रति व्यक्ति शुल्क ₹1799++ निर्धारित किया गया है।

फेयरफील्ड बाय मैरियट कोलकाता के जनरल मैनेजर सोमरूप चंदा ने कहा कि 'आर्ट एंड एपेटाइट' केवल एक ब्रंच नहीं, बल्कि कला और भोजन जैसी दो सार्वभौमिक अभिव्यक्तियों का उत्सव है। उनका उद्देश्य मेहमानों को ऐसा अनुभव देना है, जहां संस्कृति, रचनात्मकता और पाक-कला एक ही मंच पर जीवंत हो उठें और कोलकाता की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाया जा सके।

SCROLL FOR NEXT