जितेंद्र, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : टॉलीगंज की फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की मौजूदा स्थिति के बाबत हाई कोर्ट ने रिपोर्ट तलब की है। सोमवार को मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस अमृता सिन्हा ने यह आदेश दिया। इसमें स्वरूप विश्वास के खिलाफ कंटेंप्ट का मामला दायर किया गया है। जस्टिस सिन्हा के आदेश पर अमल नहीं किया गया था।
जस्टिस सिन्हा ने सूचना व सांस्कृतिक मामलों के विभाग के प्रमुख सचिव को रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। जस्टिस सिन्हा ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद यह खुलासा हुआ है कि जो आरोप लगाया गया था वह सही था। जस्टिस सिन्हा ने कहा कि किसी को भी किसी के जीवन और जीविका के साथ छेड़छाड़ करने का अधिकार नहीं है। रिपोर्ट में बताना पड़ेगा कि फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री किस हाल में काम कर रही है। राज्य की तरफ से कहा गया कि नए बॉडी का गठन हुआ है और फेडरेशन का कोई वजूद नहीं रह गया है। यह भी बताया गया कि स्वरूप विश्वास इन दिनों जेल में हैं।