बजबज चित्रीगंज कालीबाड़ी का रथ सज धज कर तैयार 
टॉप न्यूज़

बजबज में 34 साल बाद राजमार्ग पर निकाली जाएगी भव्य रथ यात्रा

ढाक की आवाज और शंख की ध्वनि से गुंजायमान होगा राजमार्ग

बजबज : बजबज चित्रीगंज कालीबाड़ी रथ उत्सव कमेटी की ओर से बजबज शहर में करीब 34 साल बाद राजमार्ग पर शुक्रवार को भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। बजबज कालीबाड़ी में नीम, सागौन और महोगनी की लकड़ी रथा का निर्माण किया गया है। रथ 18 फुट ऊंचा है। रथ को नये सिरे से तैयार किया गया है। इसे बनाने में करीब दो माह का समय लगा है। फिलहाल रथ की रंगाई काम पूरा हो चुका है। रथयात्रा का मुख्य आकर्षण महिला ढाकी होंगी। इस ठाकी दल में 20 महिलाएं शामिल हैं।

बजबज चित्रीगंज कालीबाड़ी रथ उत्सव कमेटी ने यह कहा

बजबज चित्रीगंज कालीबाड़ी रथ उत्सव कमेटी के सेक्रेटरी संजीव दास ने कहा कि बजबज कालीबाड़ी की रथ यात्रा वर्षों पुरानी है। रथयात्रा के इतिहास के बारे में उन्होंने कहा कि अंतिम बार 1990 में रथ यात्रा निकाली गई थी। आगे उन्होंने कहा कि आज यानी 27 जून को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की रथ यात्रा बजबज कालीबाड़ी से निकलकर बजबज चौरास्ता के शिव मंदिर के पास मौसी के घर पहुंचेगी। यहां पर रहने के बाद उल्टा रथ होगा। रथ में पांच पहिया लोहे के बने हैं। ये बजबज के एक बुजुर्ग नागरिक जगन्नाथ दास के परिवार की तरफ से कालीबाड़ी को दान के रूप में दिये गये थे। तब से भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की जाती थी। इस दौरान मेला का आयोजन नहीं होगा। रथयात्रा के पहले 56 भाेग लगाये जाएंगे। इस मौके पर करीब साढ़े पांच हजार के आस-पास लोगों की भीड़ उमड़ेगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बजबज में रथ यात्रा को लेकर महेशतल्ला एसडीपीओ की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं ताकि श्रद्धालुुओं को किसी प्रकार की असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़े। सीसीटीवी कैमरे की भी व्यवस्था की गई है।

SCROLL FOR NEXT