टॉप न्यूज़

संस्कृति और प्रतिभा का भव्य संगम: जी.डी. बिड़ला सेंटर का वार्षिक समारोह सम्पन्न

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : जी. डी. बिड़ला फॉर 'एजुकेशन द्वारा कला मंदिर सभागार में विद्यालय का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह एवं रवींद्र जयंती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अशोक हॉल ग्रुप ऑफ स्कूल के प्रबंधन से जुड़े गणमान्य सदस्य, पूर्व शिक्षक, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक, विद्यालय परिवार तथा अनेक सम्माननीय अतिथि उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान ICSE, ISC एवं अन्य कक्षाओं के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके साथ ही वर्षभर समर्पण, अनुशासन और निष्ठा के साथ कार्य करने वाले शिक्षकों को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की एक विशेष पहल के अंतर्गत अभिभावकों, पूर्व शिक्षकों एवं पूर्व विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने इसे विद्यालय परिवार और उससे जुड़े लोगों के बीच मजबूत एवं आत्मीय संबंधों का प्रतीक बताया।

समारोह का मुख्य आकर्षण Tasher Desh नृत्य-नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति रही। Rabindranath Tagore की इस कालजयी रचना को विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, अभिनय और नृत्य के माध्यम से जीवंत कर दिया। रंगारंग प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, शिक्षकों के समर्पण तथा विद्यालय द्वारा किए गए सफल आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की। यह आयोजन शिक्षा, संस्कृति और सृजनात्मकता के सुंदर समन्वय का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।

SCROLL FOR NEXT