टॉप न्यूज़

सुनील बंसल के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता

शुभेंदु अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

sabita

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी सुनील बंसल के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी सुनील बंसल को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर बंसल के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी श्री सुनील बंसल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी अथक कार्यशैली, कुशल संगठनात्मक क्षमता और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने के प्रति आपकी निरंतर प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।”

सफल,सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना : शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के प्रभारी सुनील बंसल जी के सफल, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य की भी प्रार्थना की। सुनील बंसल भाजपा के संगठनात्मक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। पश्चिम बंगाल में पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने की जिम्मेदारी भी उनके प्रमुख दायित्वों में शामिल है। उनके जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से शुभकामनाओं का सिलसिला सोशल मीडिया पर दिनभर जारी रहा।

SCROLL FOR NEXT