टॉप न्यूज़

Yo Yo Honey Singh की Life पर बनी फ‌िल्म, सुनिए उनकी कहानी उनकी ही जुबानी

नई दिल्ली: दुनिया भर में प्रसिद्ध भारतीय रैपर और सिंगर यो यो हनी स‌िंह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। दुनिया भर में उनके लाखो फैंस हैं। हनी स‌िंह 2006 से ही अपने शानदार हीट गानों की वजह से दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। हनी सिंह के गाने सुनकर आज भी फैंस झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। आपको बता दें कि बीते कुछ समय से हनी स‌िंह अच्छे हालातों में नहीं रहें। हनी सिंह का नाम बीते समय से ही लगातार विवादों में रहा है। कुछ समय पहले ही उन्होंने लंबे ब्रेक के बाद बतौर सिंगर कमबैक किया है। ‌‌‌‌इनसब के बाद उनके जीवन के उपर बेस्ड डॉक्युमेंट्री फिल्म "यो यो हनी सिंह" फेमस ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।

कब रिलीज होगी ये फिल्म ?

मशहूर ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर यो यो हनी सिंह की डॉक्युमेंट्री ‌रिलीज होगी। 10 दिसंबर को इस डॉक्युमेंट्री का ट्रेलर भी लॉन्च हुआ। ट्रेलर को सबसे काफी सराहना मिल रही है। ट्रेलर देखने के बाद सभी इसके रिलीज का इंतजार कर रहें हैं। यह डॉक्युमेंट्री 20 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

SCROLL FOR NEXT