टॉप न्यूज़

खराब मौसम के कारण 8 उड़ानें डायवर्ट

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बुधवार की शाम को कोलकाता में आये तेज तूफान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उड़ान संचालन को प्रभावित किया। खराब मौसम के कारण रात के 8.20 बजे से 8.45 बजे तक एयर ट्रैफिक को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। हालांकि, स्थिति सामान्य होने के बाद भी विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ में काफी देरी हुई, क्योंकि मौसम की अस्थिरता बनी रही। इस दौरान पुणे से आने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 6561 सहित कई विमानों को शहर के ऊपर एक घंटे से अधिक समय तक चक्कर लगाना पड़ा, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित लैंडिंग की अनुमति मिली। स्थिति और बिगड़ने पर कुल 8 उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट करना पड़ा। इनमें दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल थीं। अधिकारियों के अनुसार, 3 उड़ानों को ढाका हवाई अड्डे की ओर भेजा गया, जबकि बाकी 5 उड़ानों को भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया गया। इस घटना के कारण यात्रियों को काफी असुविधा और देरी का सामना करना पड़ा।


SCROLL FOR NEXT