टॉप न्यूज़

राज्यभर लगेंगे 36 लाख पौधे, मेंटेनेंस पर भी नजर

कोलकाता : राज्य सरकार पर्यावरण की रक्षा के लिए कई कदम उठा रही है। हर साल राज्य के वन विभाग द्वारा वन महोत्सव राज्यभर में मनाया जाता है। इस बार भी सप्ताहव्यापी यह वन महोत्सव 14 जुलाई से शुरू हो गया है जो 20 जुलाई तक चलेगा। इन दौरान राज्यभर में लाखों पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य की वन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बीरबाहा हांसदा ने सन्मार्ग से बातचीत में बताया कि वन विभाग 36 लाख वृक्षारोपण करने का टार्गेट रखा है। इसे 14 जुलाई से 20 जुलाई के बीच पूरा कर लिया जायेगा। हमलोग आशावादी हैं। मंत्री ने कहा कि जिलों में वृक्षारोपण कार्यक्रम चल रहे हैं। वहीं पौधे लगाने के बाद उसकी देखभाल भी जरूरी है तभी उसका लगाना सफल हो पायेगा। सूत्रों के मुताबिक पौधे लगाने के बाद उसे इस तरह से घेरा जायेगा ताकि पौधे को नुकसान नहीं पहुंचे। इसके लिए हर जोन में अलग अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी गयी है। इसके साथ ही लोगों में भी पर्यावरण को लेकर जागरूकता बढ़ायी जायेगी।

SCROLL FOR NEXT