टॉप न्यूज़

असम में 27 पाक समर्थक गिरफ्तार, एक विधायक भी शामिल

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दी जानकारी

Rohit Singh

गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में रहकर पाकिस्तान का बचाव करने के आरोप में राज्य में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हिमंत ने बताया कि गिरफ्तारियों की यह संख्या सोमवार रात तक की है। हिमंत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा,‘अब तक 27 देशद्रोही पकड़े गए हैं।’ गिरफ्तार किए गए लोगों में विपक्षी दल ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) विधायक अमीन-उल-इस्लाम भी शामिल हैं, जिन पर पहलगाम हमले में पाकिस्तान और उसकी संलिप्तता का कथित रूप से बचाव करने के लिए राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।

शनिवार को मुख्यमंत्री हिमंत ने कहा था कि यदि आवश्यक हुआ तो गिरफ्तार लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के प्रावधान भी लगाए जाएंगे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा था, ‘भारत और पाकिस्तान के बीच कोई समानता नहीं है। दोनों देश दुश्मन देश हैं और हमें ऐसे ही रहना चाहिए।’

SCROLL FOR NEXT