टॉप न्यूज़

लेबनान में इजराइली हमलों में 203 की मौत

बेरुत समेत कई इलाकों में एयरस्ट्राइक, 1,000 से ज्यादा घायल; राष्ट्रपति ने हमलों को बताया बर्बर

Bishakhaa Tiwari

बेरुत : लेबनान की राजधानी बेरुत और अन्य इलाकों में इजराइल के हवाई हमलों में कम से कम 203 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1,000 से अधिक लोग घायल हो गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के अनुसार, बुधवार को हुए हमले इजराइल और चरमपंथी समूह हिजबुल्ला के बीच जारी संघर्ष के पिछले पांच सप्ताह में सबसे घातक साबित हुए। हमलों के बाद कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और बड़ी संख्या में नागरिक हताहत हुए।

इजराइली सेना ने दावा किया कि उसने हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाया। हालांकि, जिन इमारतों पर बिना चेतावनी के हमले किए गए, वे घनी आबादी वाले व्यावसायिक और रिहायशी इलाके थे, जिससे आम नागरिकों को भारी नुकसान पहुंचा।

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने इन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए उन्हें ‘‘बर्बर’’ करार दिया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की अपील की।

क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं और नागरिकों में डर का माहौल है।

SCROLL FOR NEXT