टॉप न्यूज़

एक साल के अंदर 18.5 करोड़ पर्यटक आए पश्चिम बंगाल, Tourism के मामले में कई राज्य बंगाल से पीछे

बिना बांग्लादेशी पर्यटकों के भी बंगाल ने तोड़ा रिकॉर्ड

Rohit Singh

नई दिल्ली - वर्ष 2024-25 के बीच बंगाल में 18.5 करोड़ पर्यटक आए। यह संख्या घरेलू और विदेशी पर्यटकों को मिलाकर सामने आई है। आपको बता दें कि अब तक इतने पर्यटक एक साल के अंदर कभी बंगाल नहीं आए थे। यह संख्या सबसे अ​धिक है। इतने लोगों के साल भर के अंदर बंगाल आने से राज्य शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक बन गया है। यह आंकड़ा इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि बांग्लादेशी नागरिक जो आमतौर पर राज्य में आने वाले पर्यटकों का सबसे बड़ा हिस्सा होते हैं अगस्त से कड़े यात्रा प्रतिबंधों की वजह से भारत नहीं आ पा रहे हैं। उनके बीना इस आंकड़े तक पहुंचना एक बड़ी बात है।

बंगाल ने कई राज्यों को छोड़ा पीछे

राज्य में 2023 में 14.5 करोड़ पर्यटक आए और यह संख्या 2022 में 8.4 करोड़ थी। 2022 में आए 8.4 करोड़ लोगों में से 10 लाख लोग विदेशी थे। इन सब के बीच बंगाल के पर्यटन मंत्री ने दावा किया कि अब बंगाल केरल और राजस्थान जैसे शक्तिशाली राज्यों से पर्यटन के मामले में मुकाबला कर रहा है। चौकाने वाली बात यह है कि 2023 में बंगाल ने पयर्टक संख्या के मामले में इन दोनों राज्यों को पीछे छोड़ दिया था।

क्या कहना है सरकार का ?

एक सरकारी अ​धिकारी ने अपने बयान में कहा कि अगर बांग्लादेश में समस्या नहीं होती तो बंगाल का पर्यटन आंकड़ा और भी अ​धिक हो सकता था। अ​धिकारी ने बताया कि वर्ष 2024 से बांग्लादेशी नागरिकों को दिए जाने वाला वीजा का एक बड़ा हिस्सा चिकित्सा कारणों से दिया जा रहा है। इस वजह से कई बांग्लादेशी नागरिक चाह कर भी भारत नहीं आ पा रहे हैं वरना यह आंकड़ा और भी ज्यादा होता।

SCROLL FOR NEXT