टॉप न्यूज़

राज्यसभा के 16 सांसदों ने ली शपथ, कई दिग्गज शामिल

बीजेपी, सहयोगी दलों और कांग्रेस के सांसदों ने संभाली जिम्मेदारी

राज्यसभा में गुरुवार को 16 नवनिर्वाचित और पुनर्निर्वाचित सांसदों ने शपथ ली। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ लेने वालों में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन प्रमुख रहे, जिन्होंने बिहार विधानसभा से इस्तीफा देकर राज्यसभा का रुख किया है। उनके साथ केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर ने भी शपथ ली।

बिहार से उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार भी राज्यसभा पहुंचे।

असम से तेराश गोवाला, जोगेन मोहन और प्रमोद बोरो ने शपथ ली।

हरियाणा से संजय भाटिया और करमवीर सिंह बौद्ध, जबकि छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम और लक्ष्मी वर्मा भी शामिल रहे।

तेलंगाना से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी ने भी शपथ ग्रहण किया।

इसके अलावा ओडिशा से सुजीत कुमार और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा भी राज्यसभा सदस्य बने।

इन 16 सांसदों में 8 बीजेपी से, 3 सहयोगी दलों से और 5 कांग्रेस से हैं, जो विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

SCROLL FOR NEXT