फ़ाइल फोटो  
टॉप न्यूज़

11वीं-12वीं शिक्षक भर्ती : पुराना पैनल रद्द, SSC ने जारी की संशोधित सूची

Paresnjitt

7 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के तहत बदली इंटरव्यू सूची

एक हजार से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित, 12,445 पद बरकरार रहेंगे

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

11वीं-12वीं के सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) ने सोमवार को बदलाव किया। आयोग ने 7 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के नये नियम के तहत संशोधित इंटरव्यू सूची जारी की। इसके साथ पुरानी इंटरव्यू सूची, अंतिम पैनल और वेटिंग लिस्ट रद्द कर दी गयी।

पिछली काउंसलिंग के आधार पर जारी नियुक्ति सिफारिशें भी वापस ले ली गयी हैं। सूची के कारण एक हजार से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं। आयोग के अनुसार, 12,445 रिक्त पदों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, ओबीसी आरक्षण 17 से घटकर 7 प्रतिशत होने के कारण विषयवार रिक्तियों का बंटवारा बदला है।

33 विषयों में से 21 की काउंसलिंग पूरी हो चुकी थी और कई अभ्यर्थियों को सिफारिशपत्र भी मिल चुके थे। इंटरव्यू और लेक्चर डेमोंस्ट्रेशन दे चुके अभ्यर्थियों को दोबारा इन प्रक्रियाओं में शामिल नहीं होना होगा। उनके पुराने अंक बरकरार रहेंगे। शामिल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा।

इसके बाद संशोधित मेरिट सूची, नया पैनल और वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की समयसीमा 31 मई 2027 तक बढ़ायी है। हालांकि, बार-बार बदलाव से अभ्यर्थियों में कानूनी जटिलताओं को लेकर चिंता है।

SCROLL FOR NEXT