ticker

आज अचानक क्यों रणक्षेत्र बन गया केएमसी का Councillor Club

It Department

कोलकाता : आज दोपहर केएमसी में अचानक अफरातफरी मच गई और जमकर बवाल हुआ। इस दौरान कोलकाता नगर निगम के काउंसिलर क्लब रूम में तृणमूल और भाजपा पार्षद आपस में भिड़ गए। शनिवार को मासिक अधिवेशन के बाद काउंसिलर क्लब रूम रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। वार्ड नंबर 26 की रमेश दत्ता स्ट्रीट के निवासी सुनील सिंह के घर को अवैध रूप से बुलडोजर से तोड़े जाने के आरोप में भाजपा पार्षद सजल घोष, विजय ओझा, मीना देवी पुरोहित एवं भाजपा नेता तमाघ्न घोष क्लब रूम में एक संवाददाता सम्मेलन संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान तृणमूल पार्षद महेश शर्मा, असीम बोस और कोलकाता नगर निगम के चीफ व्हिप बप्पदित्य दासगुप्ता मौके पर पहुंचे और भाजपा पार्षदों पर पार्टी के नेता को बुलाकर काउंसिलर रूम का इस्तेमाल पार्टी कार्यालय के तौर पर करने का आरोप लगाया। इस घटना को लेकर दोनों पार्टी के पार्षदों के बीच काफी हो-हल्ला हुआ। पार्षद असीम बोस ने आरोप लगाया कि सजल घोष के सीआईएसएफ सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें धक्का दिया। वहीं, भाजपा पार्षद विजय ओझा ने आरोप लगाया की कुछ बाहरी तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उन्हें और पार्षद मीना देवी पुरोहित को धक्का दिया। इस घटना को लेकर तृणमूल पार्षदों की ओर से मेयर फिरहाद हकीम एवं चेयरपर्सन माला राय से शिकायत की गई है।

SCROLL FOR NEXT