कोलकाता : रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है। इस दिन सूर्य देवता को जल चढ़ाने व सूर्य मंत्र का जाप करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। हिंदु परंपरा में भगवान सूर्य एक ऐसे देवता हैं, जिनकी हम साक्षात रूप में पूजा करते हैं। मान्यता ये है कि सूर्य की उपासना से लंबी उम्र, सुंदर रूप, आरोग्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। वहीं, सूर्यदेव का व्रत करने से शरीर निरोगी होता है और अशुभ भी शुभ में बदल जाता है। इस दिन करें यह कार्य।
तांबे के बर्तन में करें ये चीजें दान
भगवान भास्कर को जल अर्पित करना प्रारंभिक प्रक्रिया है। इसके बाद तांबे के बर्तन में गेहूं, गुड़, लाल कपड़े और लाल चंदन का दान करना शुभ माना जाता है। रविवार को घर से निकलने से पहले सभी सदस्य अपने माथे पर चंदन का तिलक अवश्य लगाएं।