ticker

खड़दह में मिलिट्री की गाड़ी के धक्के से पुलिस कर्मी की मौत

It Department

सन्मार्ग संवाददाता
खड़दह : शुक्रवार की दोपहर खड़दह थाने के सामने मिलिट्री के ट्रक के धक्के से मोटरसाइकिल सवार एक पुलिस कर्मी की मौत हो गयी। मृतक पुलिस कर्मी का नाम गोविंद दास (58) है। वह कोलकाता पुलिस के 2 नंबर बटालियन में कर्मरत थे। इस दिन काम खत्म कर जब वह बैरकपुर में घर की ओर लौट रहे थे तभी खड़दह थाने के सामने लाल ​सिगनल देख उन्होंने बाइक रोक दी। मृतक के परिवारवालों का कहना है कि उन्होंने सिगनल को देख बाइक रोक दी मगर पीछे से आ रहे मिलिट्री के ट्रक ने इसका पालन नहीं किया और धक्का देकर आगे निकल गयी। गोविंद को पुलिस ने बलराम बोस अस्पताल पहुंचाया जहां सिर पर गंभीर चोट के कारण उनकी मौत हो गयी। मृतक पुलिस कर्मी के परिवारवालों का आरोप है कि पुलिस ने इसके बावजूद भी उस घातक ट्रक को जाने दिया। उन्होंने घटना को लेकर उ​चित कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी है। मिली शिकायत पर पुलिस की ओर से छानबीन शुरू कर दी गयी है।

SCROLL FOR NEXT