सनातन धर्म के अनुसार गुरुवार का दिन त्रिदेव में से एक देव विष्णु का दिन होता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। अगर आपके जीवन में धन-संपदा, शांति को लेकर समस्या है तो आप इन उपायों को करके अपने जीवन से जुड़ी कई परेशानियों का आसान तरीके से हल कर सकते हैं।
Guruwar Upay: हिंदुओं में सप्ताह के सातों दिन को लेकर अलग-अलग मान्यताएं होती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन को शुभ ग्रह कहा गया है। बृहस्पति ग्रह धन, प्रतिष्ठा, समृद्धि और ज्ञान देती है। कुंडली में बृहस्पति कमजोर है तो आप कई उपायों को करके समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
इस दिन पहनें पीला वस्त्र
बृहस्पतिवार के दिन पीला वस्त्र पहनना काफी शुभ माना जाता है। भगवान विष्णु पीले रंग से काफी आकर्षित होते हैं। इस दिन पीला कपड़ा पहनकर भगवान विष्णु की पूजा करें तो काफी लाभकारी होगा।
केले के पेड़ की पूजा करेगा वैवाहिक अड़चन दूर
गुरुवार बृहस्पति देव, श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित दिन है। इस दिन केले की पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। इसके लिए सुबह-सुबह स्नान करके केले की जड़ में चने की दाल और गुड़ का भोग लगाकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से शिक्षा, धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। विवाह में आ रही हर अड़चनें भी दूर होती हैं। भगवान सारी मनोकामनाओं को पूरी करते हैं। इसका अलावा केले की जड़ में सात बार परिक्रमा कर जल अर्पित करें।
वैवाहिक जीवन के लिए ये उपाय
शादी के बाद होने वाली कई छोटी-बड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए विष्णु भगवान की पूजा का विशेष महत्व है। शादी के बाद होने वाली रोजाना की समस्याओं से छुटकारा के लिए अपने गुरु का आशीर्वाद जरूर लें। ऐसा करने से कुंडली में गुरु दोष शांत होता है।